नई दिल्ली : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मोरक्को का शानदार प्रदर्शन जारी है। ग्रुप सी के अहम मुकाबले में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोरक्को ने शुरुआत से लेकर अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा। मैच शुरू होने के महज 71 सेकंड बाद ही मोरक्को ने बढ़त हासिल कर ली। ब्राहिम डियाज के शानदार पास पर इस्माइल सैबारी ने तेज रफ्तार से आगे बढ़ते हुए बेहतरीन फिनिश किया और गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।